फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्शन चैंबर के लिए खोदे गए गड्ढे से सटे मकान की नींव धसकी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। शास्त्री नगर के लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए खोदा जा रहा कलेक्शन चैंबर का गड्ढा ही मुसीबत का सबब बन गए। गड्ढे से सटे जर्जर मकान की नींव धंस गई। ईंटें गड्ढे में गिरते देखकर हड़कंप मच गया। इससे काफी देर तक काम बाधित रहा। चेयरमैन अरविंद पोरवाल व विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए और दोबारा काम शुरू कराया।
विज्ञापन

शास्त्री नगर वार्ड की गलियां व नालियां नीची होने और मुख्य सड़क व नाला ऊंचा होने के कारण यहां जलभराव रहता है। इससे निजात के लिए नगर पंचायत दिबियापुर की ओर से जलनिगम के माध्यम से 91 लाख रुपये के प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसमें कलेक्शन चैंबर बनाकर स्ट्राम वाटर पंपिंग प्लांट के माध्यम से यहां के पानी को फफूंद चौराहे तक निकाला जाएगा।
चैंबर बनाने के लिए शास्त्रीनगर में गहरा गड्ढा खोदा जा रहा है। यहां दो तालाबों के बीच बनाए जा रहे चैंबर के गहरे गड्ढे में रेलवे लाइन की ओर बने तालाब से पानी का रिसाव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले के राहुल के मकान की नींव धंस गई। ईंटे गड्ढे में गिरने से अफरातफरी मच गई। आनन फानन काम रोककर नगर पंचायत एवं जलनिगम के अधिकारियों को सूचना दी गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत, जल निगम के अवर अभियंता विवेक कुमार ने निरीक्षण किया। सावधानी बरतने के साथ दोबारा काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें