फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूजा के दीपक से धधका मकान, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कस्बे के दुर्गा टॉकीज रोड स्थित भगवतीगंज मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक मकान में भीषण आग लग गई। सागर पोरवाल के दो मंजिला मकान की ऊपरी मंजिल पर रखे पूजा के दीपक से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

दीपक की लपटों ने पास रखे कपड़ों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में आग पूरे कमरे में फैल गई। आग इतनी विकराल थी कि कमरे में रखी टीवी की पिक्चर ट्यूब तेज धमाके के साथ फट गई। धमाके की गूंज से पूरी गली में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। धुएं का गुबार उठता देख पड़ोसियों ने शोर मचाया, तब परिवार को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीआईएसएफ यूनिट और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। संकरी गली के कारण बड़ी फायर गाड़ियों को अंदर ले जाने में मशक्कत करनी पड़ी। फायर कर्मियों ने लंबी पाइप लाइन बिछाकर आग पर पानी की बौछारें शुरू कीं।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर टीम की समय पर कार्रवाई से आग नीचे की मंजिल और आसपास के सटे मकानों तक फैलने से बच गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कमरे में रखा बेड, कपड़े, टीवी, फर्नीचर, महत्वपूर्ण कागजात और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। अपराध निरीक्षक राजेश कुमार ने पूजा के दीपक से आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें