फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः तीन मंदिरों से घंटे व दानपात्र चोरी

विज्ञापन
मंदिर के पुजारी से जानकारी लेते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बिधूना/रुरुगंज। कोतवाली क्षेत्र के सराय महाजन में रविवार रात चोरों ने तीन मंदिरों से कीमती घंटे व दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की है।
विज्ञापन

सराय महाजन में प्राथमिक विद्यालय के पास बने शिव मंदिर के पुजारी गोपालदास ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मंदिर से घंटे व दानपात्र गायब थे। इस पर उन्होंने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। चोर 70 किलो के घंटे व दानपात्र उठा ले गए, दानपात्र में करीब 15 हजार की नकदी थी।
इसके बाद चोरों ने ब्रह्मदेव मंदिर व एक अन्य मंदिर से भी दानपात्र व पीतल के घंटे चोरी किए। एक साथ तीन मंदिरों में चोरी से लोगों में आक्रोश बना है। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि चौकी प्रभारी रूरूगंज तन्मय चौधरी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पुजारी से चोरी गए सामान की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें