फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। फफूंद रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर के पास एक युवती की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर घटनास्थल होने से युवती की मौत को आत्महत्या से जोड़ा जा रहा है। वहीं, परिजनों का कहना है कि वह सुबह घर से बिना बताए निकली थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे फफूंद और पाता स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत होने की जानकारी चालक ने रेलवे प्रशासन को दी। इसके बाद दिबियापुर थाने के उपनिरीक्षक कालीचरन ने शिनाख्त के प्रयास किए। शव के पास फफूंद क्षेत्र के श्री रामकुमार भारतीय ज्ञानदेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय का आईकार्ड मिला। इससे उसकी शिनाख्त शिवानी (22) पुत्री भागीरथ शर्मा निवासी केशमपुर पसईपुर, फफूंद के रूप में हुई। आईकार्ड वर्ष 2019-20 का था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई आनंद ने शव की शिनाख्त की, पर वह नहीं बता सके कि शिवानी दिबियापुर कैसे पहुंची। शिवानी स्नातक करने के बाद से घर पर ही रहती थी। उन्होंने बताया कि बिना बताए शिवानी सुबह से घर से चली गई थी। उसकी तलाश कर रहे थे। तभी हादसे की जानकारी मिली। घर से 10 किलोमीटर दूर आने का कोई कारण स्पष्ट न होने के कारण शिवानी के आत्महत्या किए जाने की चर्चा रही। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें