फोटो23एयूआरपी 10- रेडजोन घोषित मोहल्ला बनारसीदास में भ्रमण करतीं एसपी सुनीति साथ में सीओ सिटी सुरे?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने मोहल्ला बनारसीदास व सहार ब्लाक के गांव इकघरा को रेड जोन घोषित कर दिया। क्षेत्र में 20 स्थानों को चिह्नित कर वहां बैरीकेडिंग कराने की कवायद शुरू कर दी है। सुबह एसपी ने सीओ व पुलिस बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
मोहल्ला बनारसीदास में अहमदाबाद से आई एक महिला व सहार का एक युवक कोरोना संक्रमित निकले थे। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि रेडजोन घोषित मोहल्ला बनारसीदास के साथ ही हॉटस्पॉट क्षेत्र के 20 स्थानों पर बैरीकेडिंग लगाकर उस क्षेत्र में लोगों के आने-जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही एक किलोमीटर के दायरे में गल्ला मंडी से जेसीज चौराहे तक तथा जेसीज चौराहे से लेकर बरमूपुर नहर तक के क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ स्थित सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया गया है।
उधर सुबह एसपी सुनीति ने सीओ सिटी व पुलिस बल के साथ रेडजोन घोषित मोहल्ला बनारसीदास का भ्रमण किया। जहां उन्होंने रेडजोन में रहने वाले लोगों से अपने-अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की। साथ ही सभी से अपने घरों की छतों पर भी न जाने की हिदायत दी। कहा कि नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत एसपी ने रेडजोन घोषित सहार ब्लॉक क्षेत्र के गांव इकघरा पहुंचकर रुट मार्च कर लोगों को अपने-अपने घरों में रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेडजोन घोषित किए गए जिले के दोनों क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन कराए जाने का काम कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने रेडजोन घोषित क्षेत्र के लोगों को बताया कि उनके खाने पीने का सारा सामान वहां पहुंचाया जाएगा।
औरैया। मोहल्ला बनारसीदास की संक्रमित महिला के तीन परिजनों में महिला के दो बच्चे व दादाजी के अलावा एक किराएदार व डइवर कके सैंपल लिए गए हैं।
फोटो23एयूआरपी 11- निझाई चौकी इंचार्ज प्रदीप अवस्थी को निर्देश जारी करतीं एसपी- फोटो : AURAIYA
फोटो23एयूआरपी 14- बेरीकेटिंग लगाते नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व मौजूद टीएसआई एसके तिवारी- फोटो : AURAIYA