फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट में बैरिकेडिंग फांदकर घूम रहे हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। मुख्य बाजार से सटे मोहल्ले बरकीटोला में छह से अधिक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर बैरिकेडिंग करा दी गई है। लेकिन यहां के लोग बैरिकेडिंग फांदकर इधर-उधर घूम रहे हैं। इससे पड़ोस के मोहल्ले के लोग संक्रमण फैलने के डर से भयभीत हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला बरकी टोला में शनिवार को एक युवक संक्रमित मिला था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर के नजदीक 40 लोगों के सैंपल लेकर एंटीजन किट से टेस्ट किए, जिसमे छह लोग संक्रमित पाए गए। चार लोगों को एंबुलेंस एलवन में भर्ती कराया गया। लेकिन पॉजिटिव पाई गई एक महिला और उसी घर की संदिग्ध पाई गई एक किशोरी को घर में ही होम आइसोलेट कर दिया गया।
प्रशासन ने हॉटस्पॉट घोषित कर बरकी टोला मोहल्ले से लेकर सटे हुए मुख्य बाजार तिराहा चमनगंज तक बल्लियों से बैरिकेडिंग करा दी। सोमवार को फफूंद पहुंचे एसडीएम सदर रमेश यादव ने निरीक्षण कर लोगों को एक-दूसरे के मोहल्ले में आने-जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग को और मजबूत करने का नगर पंचायत को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें