औरैया। शहर के तिलकनगर मोहल्ला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शुक्रवार रात एक प्रसूता की मौत हो गई थी।
प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल पहुंची टीम ने ओटी को सील किया है।
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के गांव टंडवारा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने तिलकनगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में ऑपरेशन भी कराया था। शुक्रवार को प्रसव के बाद ज्योति की मौत हो गई थी। पति अरविंद ने अस्पताल संचालक व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
हंगामा करने पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल की ओटी को सील किया गया है। (संवाद)