फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक शुरू होने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्लड बैंक में डॉ. स्वेता डंडेलिया ने स्थायी तौर पर पैथोलॉजिस्ट का कार्यभार संभाल लिया है। इसके साथ एक बार फिर से ब्लड बैंक के संचालन की प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। उधर, ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ ने स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा है। इससे जल्द ही ब्लड बैंक शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में लाखों रुपये से स्थापित की गई ब्लड बैंक का संचालन 2013 से बंद है। 2013 में जिले में तैनात पैथोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर कुमार का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से यहां पैथोलॉजिस्ट के साथ लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो सकी।
संचालन न होने से ब्लड बैंक का लाइसेंस नवीनीकरण भी नहीं हो सका। हालांकि कुछ दिनों पहले अस्थायी पैथोलॉजिस्ट की तैनाती कराकर ब्लड बैंक संचालन में आ रही समस्या काफी हद तक दूर कराने का प्रयास किया गया, लेकिन लाइसेंस का रिन्यूवल न होने व लैब टेक्नीशियन के न होने से एक बार फिर से पेंच फंस गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद डॉ. स्वेता डंडेलिया ने यहां पैथोलॉजिस्ट का चार्ज संभाल लिया है। ऐसे में अब फिर से ब्लड बैंक संचालन की गतिविधियां तेज होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें