फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘साहब विकलांग हूं लेकिन सफाई कर लूंगी’

Thu, 01 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
नौकरी की मांग करने मुख्यालय पहुंची विकलांग महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साहब पढ़ी-लिखी हूं, विकलांगता हमारे विकास में बाधक बनी र्हुई है। मैं इससे आगे निकल कर काम करना चाहती हूं। साहब मैंविकलांग हूं लेकिन सफाई का काम पूरी मेहनत और ईमानदारी से कर सकती हूं। यह बात कहते हुए विकलांग महिला ने एडीएम से नगर पंचायत दिबियापुर में सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्ति किए जाने की मांग की। महिला ने कहा कि नौकरी मिल जाएगी तो वह अपने परिवार का पेट भर सकती है।
विज्ञापन


   दुर्गा नगर निवासी साधवी लता पत्नी भूरे बुधवार को सफाई कर्मचारी की निकाली गईं रिक्तियों की चाह लेकर एसडीएम दिबियापुर से  मिलीं। उन्होंने एसडीएम से कहा कि  पति दैनिक मजदूरी करते हैं। मजदूरी से घर का गुजारा नहीं होता। कभी काम नहीं मिलता तो खाने के भी लाले हो जाते हैं। दिबियापुर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारी पद पर आवेदन किया है। वह उन्हें यह नौकरी दिला दें। इससे परिवार का भरण-पोषण आसानी से हो जाएगा। उसने एडीएम को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से नौकरी करेगी।  एडीएम ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही इस मामले में सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें