फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में रंगारंग कार्यक्रम

Mon, 16 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गहोई वैश्य युवा समिति की ओर से शहर के मंगलम गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस, सुलेख, वन मिनट व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी भगवान दास सोहाने ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस मौके पर सुहाने ने कहा कि जिस प्रकार होली में सभी रंगों का मेल होता है, उसी प्रकार से हम सभी लोगों को धर्म, जाति और मजहब की सीमाओं से दूर रहकर आपस में भाईचारे के साथ त्यौहारों का आनंद लेना चाहिए। जिससे होली के रंगों की तरह हमारे जीवन में भी खुशियों के रंग भर सकें।

इस मौके पर समाज के बच्चों के लिए रंगोली सजाओ, फैंसी ड्रेस, मेंहदी रचाओ, वन मिनट शो, नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रंगोली प्रतियोगिता में 10, मेंहदी में 7, सुलेख में 21, फैंसी ड्रेस में 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अंत में समिति अध्यक्ष विनीत रुसिया ने स्वजातीय बंधुओं से बैर और मनमुटाव को छोड़कर आपस में मिल जुलकर रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विकास लोहिया, राधाचरण बरसईयां, अशोक कुमार, श्याम पहारिया, विजय कनकने, राजेंद्र कस्तवार, अशोक कनकने, रामसंजीवन नगरिया, अरविंद कुचया, ब्रजेश बंधु, ज्ञानेंद्र नीखरा, अनिल सेठ, विमल इंदुरख्या, अनुज कनकने, संजीव कनकने, मंशोले बरसईयां, कौशल किशोर पहारिया, बंटी कस्तवार, अखिलेश सुहाने, रामकिशोर बरसईयां, श्याम बरसईयां आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद गहोई व विष्णु कुमार सोनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें