फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिर्च पर चढ़ा होली की महंगाई का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18- अंडरपास पर सजी सब्जी की दुकान। संवाद
विज्ञापन

मिर्च पर चढ़ा होली की महंगाई का रंग



मंडी में कम आवक के चलते एक सप्ताह में बढ़ गया मिर्च का भाव



100 रुपये किग्रा में बिकने वाली मिर्च सोमवार को बिकी 300 रुपये प्रति किग्रा



संवाद न्यूज़ एजेंसी



औरैया। होली के मौके पर लोग घरों में मिठाई के साथ ही तीखे व्यंजनों को भी बनाते हैं। तीखे व्यंजनों के लिए मिर्च की जरूरत सोमवार को सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा रही। मंडी में मिर्च की आवक कम होने की वजह से दुकानदारों ने इसका भाव ही बढ़ा दिया। 100 रुपये में बिकने वाली मिर्च एक सप्ताह के अंदर 300 रुपये प्रति किलो के पार चल गई।



होली को लेकर लोगों ने सोमवार को जमकर खरीदारी की। इस खरीदारी के दौरान जब लोगों ने मिर्च खरीदी तो उन्हें महंगाई की कड़वाहट महसूस हुई। चूंकि एक किग्रा मिर्च खरीदने पर उन्हें 300 रुपये देने पड़े। दुकानदार भी ग्राहकों को यह कहकर संतुष्ट करते नजर आए कि मंडी में मिर्च की आवक घट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मुश्त सब्जी खरीदने पर पांच रुपये की मिर्च खरीदने वाले लोगों को 20 रुपये तक दुकानदारों को देने पड़े। दुकानदार राजेश ने बताया कि ज्यादातर सब्जियों के भाव इन दिनों कम चल रहे हैं। लेकिन मिर्च की आवक मंडी में कुछ दिनों से कम हो गई है। एक सप्ताह पहले मिर्च का भाव 100 रुपये प्रति किग्रा चल रहा था। अब यह फुटकर भाव 300 रुपये प्रति किग्रा तक जा पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें