फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा

Wed, 28 Jan 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी एवं गेल समेत दिबियापुर के सरकारी गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया। अधिकारियों कर्मचारियों ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर देश में अमन एवं शांति का संदेश दिया।
विज्ञापन


एनटीपीसी में महाप्रबंधक रामकृष्ण पाल ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को पुरस्कृत किया।

सीआईएसएफ के जवानों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। एजीएम पी श्रीधर, सीआईएसएफ डिप्टी कमांडेंट एसके झा समेत विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एमके शर्मा ने किया।
विज्ञापन

 
गेल में महाप्रबंधक एमआर मेश्राम ने मार्च पास्ट की सलामी ली। कहा कि गेल पाता में चल रहे दूसरे फेज के प्रोजेक्ट की कमीशनिंग मार्च तक कराना हमारी प्राथमिकता है।

महाप्रबंधक पी मुरुगेशन, संजीव मेधी, गेल डीएवी प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप सारस्वत आदि मौजूद रहे। गेल विहार में गेल कंप्रेसर स्टेशन प्रभारी अधिकारी एन गंगोपाध्याय ने ध्वजारोहण किया।
 
नगर पंचायत दिबियापुर में अध्यक्ष श्रीमती शीला गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। अधिशाषी अधिकारी महेश चंद्र उपाध्याय, सभासद  व्यापारी नेता सुखलाल गुप्ता मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार ऐसोसिएशन कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवा राठौर ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें