फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: हिम्मतपुर ने हैदरपुर को 20 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना। बीहड़ के गांव तिवर लालपुर में शंकर क्रिकेट क्लब की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। गुरुवार को जालौन के हिम्मतपुर व हैदरपुर टीमों के बीच मैच हुआ। इसमें हिम्मतपुर ने 20 रन से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

हिम्मतपुर के कप्तान कपिल तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर में सलामी बल्लेबाज छोटू व सुरेश छह रन के स्कोर पर गेंदबाज शैलेंद्र ने आउट कर दिया। इसके बाद आलोक व कप्तान कपिल ने 25 रनों की साझेदारी कर रन गति को पटरी पर लाया। आलोक के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज पांच रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सका। पूरी टीम 9.3 ओवर में 70 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदरपुर की टीम के बल्लेबाज हिम्मतपुर के गेंदबाजों के आगे टिक न सके। बल्लेबाज अनिरुद्ध के 10 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा नहीं छू सका। आठवें ओवर में पूरी टीम 50 रन के स्कोर पर आउट हो गई। आलोक को 14 रन व तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। क्रिकेट मैच को देखने के लिए आस-पास के गांवों से क्रिकेट प्रेमी युवाओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें