अयाना। थाना क्षेत्र के गांव नौरी में बृहस्पतिवार की भोर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब नलकूप की एचटी लाइन के तार गांव की एलटी लाइन से टकरा गए।
घरों में अचानक आए हाईवोल्टेज करंट से हुए शार्ट सर्किट से चार घरों में भीषण आग लग गई, इसमें नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान जल गया। हादसे की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। घटना को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव निवासी कल्लू यादव के नलकूप के लिए गई एचटी लाइन गांव के बीच से गुजरी है। बृहस्पतिवार तड़के जब ग्रामीण गहरी नींद में थे, तभी अचानक एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से किसी तरह टकरा गए।
देखते ही देखते घरों के बिजली उपकरण धमाकों के साथ फटने लगे। गांव के मथुरा प्रसाद ने बताया कि वह परिवार सो रहे थे, बिजली मीटर में जोरदार धमाका हुआ और पूरे घर में करंट दौड़ गया। इसकी चपेट में आने से उनके बेटे अहिवरन और गौरव बुरी तरह झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।
पीड़ित रामकेश घर में आग लगने से फ्रिज, अलमारी और कपड़े जल गए। उनकी पत्नी प्रियंका व बेटे के करीब दो लाख के जेवर जल गए। हादसे में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है, जबकि रमेश के छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अन्य ग्रामीण शार्ट सर्किट के कारण कई घरों के पंखे, बल्ब और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। सूचना मिलते लेखपाल सुधीर यादव ने मौके पर पहुंची। गांव में लगी आग से क्षति का आकलन किया है। इसके बाद लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी जा रही है।
वहीं, आनेपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई तौफीक ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तार किस वजह से टकराने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
फोटो-20-आग लगने के बाद जला पड़ा जेवर। संवाद- फोटो : अरीशा नाज।
फोटो-20-आग लगने के बाद जला पड़ा जेवर। संवाद- फोटो : अरीशा नाज।