फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आधी रात को टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इटावा रोड पर सोमवार की देर रात ऊपर से बिना गार्डनिंग के गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे स्थित दुकानों के टिनशेड पर गिरा। जिससे दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे टपक कर नीचे गिर गए। तो वहीं दुकानों व घरों के अंदर लगे बिजली बोर्ड, बल्व आदि जल गए। जानकारी पर देर रात पहुंचे बिजली कर्मियों ने तार जोड़कर आपूर्ति बहाल कराइ। जिस जगह पर यह तार टूटकर गिरा है, वहां दिन के समय जबरदस्त भीड़ रहती है। ऐसे में गनीमत यह रही कि यदि यह तार दिन के समय टूटकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इन दिनाें लाइन लॉस कम करने और बिजली चोरी रोक कर विभाग की आय बढ़ाने में जुटे हुए हैं। जबकि भीड़भाड़ वाले बाजार में ऊपर से बिना गार्डनिंग के गुजरी एचटी लाइन के टूटकर गिरने वाले तारों से होने वाली घटना को लेकर उनकी आंखें बंद हैं। सोमवार देर रात इसकी वानगी इटावा रोड पर देखने को मिली। जहां प्रतिष्ठानों के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन का तार टूटकर दुकानों की टिन शेड पर गिरा। तार के टिन शेड के संपर्क में आते ही तेजी से चिंगारियां उठने लगीं।
इसी बीच उधर से वाहन लेकर गुजर रहे चालक बुरी तरह से डर गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने रात में ही शट डाउन लेकर एचटी लाइन का टूटा तार जोड़ा। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी। इस घटना में दुकानों के बाहर सुरक्षा के लिहाज से लगे सीसीटीवी कैमरे जल कर नीचे गिर गए। वहीं तार गिरने से हुई तेज आवाजा से आसपास घरों के लोग चौक गए। अचानक से बोर्ड से चिंगारियां निकलते देख लोग डर भी गए। स्थानीय लोगों की माने तो इस बीच तीन बार लाइन भी ट्रिप हुई।
विज्ञापन

बताते चलें कि इस मामले में अमर उजाला ने 24 सितंबर के अंक में बिना गार्डनिंग के निकली एचटी लाइन से कभी भी हादसा होने की आशंका जताते हुए खबर प्रकाशित करके बिजली अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास किया था। बावजूद इसके बिजली अधिकारियों ने कोई ध्यान देने की जरूरत नहीं समझी। बता दें कि जिस जगह पर यह तार टूट कर गिरा है, वहां पर सुबह के समय जबरदस्त भीड़ रहती है। ऐसे में यदि यह तार सुबह के समय टूटकर गिरता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। इन सबके बावजूद बिजली अधिकारियों की कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है।


फोटो08एयूआरपी08 - नीरज पोरवाल
तार टूटने से दुकान के बाहर लगा कैमरा जल गया। जबकि घर में भी तार जले और बल्ब जले है। बड़ी घटना होने से बच गई है। बाजार को देखते हुए अधिकारियों को यहां पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।- नीरज पोरवाल, कपड़ा व्यापारी



फोटो08एयूआरपी 09- आशीष गुप्ता
तार टूटने से बड़ा हादसा टला है। रात के समय सारे उपकरण बंद करके गए थे। टिनशेड और शटर में कई स्पार्किंग से काले निशान देखने को मिले हैं। हादसा दिन में होता तो कोई न कोई करंट की चपेट में जरूर आ जाता। - आशीष गुप्ता, मोबाइल विक्रेता



फोटो08एयूआरपी 10- विकास पोरवाल
हाईटेंशन तारों के नीचे सुरक्षा के तौर पर गार्डिंग का होना जरूरी है। खास तौर पर उन स्थानों पर जरूरी होनी चाहिए। जहां भीड़ रहती है। जिससे कि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। तार टूटने से शटर व मीटर के पास दीवारों पर कई दुकानों के बाहर स्कार्पिंग के काले निशान सुबह देखने को मिले हैं। - विकास पोरवाल, दुकानदार



हाईटेंशन तार टूटने की जानकारी पर कर्मचारी को भेजकर रात में ही जुड़वा दिया गया था। बिना गार्डनिंग वाले क्षेत्र में तारों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम कराया जाएगा। - अजय यादव, अवर अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें