बिधूना। गांव बिजौड़ा निवासी ई-रिक्शा चालक शिव सिंह(34) बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने ई-रिक्शा से सब्जी मंडी में भाड़ा लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक शिव सिंह और बाइक सवार बिंसल निवासी नवीन बस्ती घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।