रनियां। थाना क्षेत्र के विसायकपुर में शनिवार को हाईस्कूल की छात्रा ने कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को खेतों से लौटे पिता ने बेटी का शव फंदे पर देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की है। विसायकपुर निवासी छंगालाल ने बताया कि बेटी प्रांशी (17) हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार सुबह वह रोज की तरह खेतों पर काम करने चला गया। जबकि पत्नी पार्वती व बड़ी बेटी प्रियंका ड्यूटी करने के लिए ड्यूटी करने गई थी। शाम को खेत से लौटने पर उसने बेटी को आवाज दी। बेटी के न सुनने पर उसने कमरे में जाकर देखा तो बेटी का शव फंदे पर था। चीखने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में परिजन की तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद