फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में प्रशासन की ओर जारी किया गया हाई अलर्ट

Fri, 04 May 2018 11:24 PM IST
औरैया
विज्ञापन
आंधी में कच्चे मकान पर गिरा पेड़
विज्ञापन
मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिलाधिकारी ने विभाग की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए छह मई तक हाई अलर्ट जारी किया है।   जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि मौसम विभाग ने चार मई से छह मई के बीच भले ही बारिश की संभावना न जताई हो, लेकिन तेज आंधी, आकाशीय बिजली गिरने व ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की। हवाओं की गति 25 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक भी हो सकती हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पहले से ही जिले में हाई अलर्ट किया जा रहा है।  
विज्ञापन



  जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि राजस्व व ऊर्जा विभाग के किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को चार दिनों तक कोई भी अवकाश नहीं दिया जायेगा। वह जिला मुख्यालय पर रहकर भी अपनी ड्यूटी करेंगे। छह मई के बाद भी मौसम विभाग से रिपोर्ट लेने के बाद ही वह इन विभागों के अधिकारियों को अवकाश दे सकेंगे। अगर इसके बाद भी आंधी की संभावना होती है तो बिना अनुमति के उन्हें छुट्टी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें