फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी भी नही छूटी और उजड़ गया सुहाग

Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
औरैया
विज्ञापन
बदहवाश हालत में मृतक की पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अभी हाथों से शादी की मेंहदी भी नही छूटी थी कि हादसे में सुहाग उजड़ गया। अपने पति की मौत की खबर जब नई नवेली दुल्हन के कानों में पड़ी तो वह बदहवास हो गई। अभी-अभी उसने नई दुनिया में कदम रखा ही था कि ईश्वर ने उसकी दुनिया ही उजाड़ दी।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर फफूंद-औरैया मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी। औरैया से एक ही बाइक से तारीख करके लौट रहे प्रेमनगर अछल्दा निवासी सुरेश (45) पुत्र रामदीन, ओम प्रकाश उर्फ मुन्नू (55) पुत्र लालू प्रसाद, राजेश (50) पुत्र मेवालाल और जितेंद्र(22) पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव मिरगांवा थाना फफूंद की बाइक ट्रक से भिड़ गई थी। हादसे में सुरेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि जितेंद्र ने दिबियापुर सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक जितेंद्र की शादी 27 फरवरी को ही हुई थी। घर में जब नई नवेली दुल्हन मोहनी को पता चला तो उसके होश उड़ गए। वह गश खाकर गिर पड़ी। घर की महिलाओं ने संभाला तो उसका रो-रोकर बुरा हाल था। रविवार को शव गांव घर पहुंचा तो मृतक की पत्नी शव पर सिर पटक-पटक  कर कई बार बेहोश हुई। गांव में हर कोई गमगीन था।
विज्ञापन



पिता का सैफई में चल रहा इलाज
हादसे के दौरान बाइक पर मृतक जितेंद्र के पिता ओमप्रकाश भी थे। गंभीर रूप से घायल पिता का सैफई में इलाज चल रहा है। बताते हैं कि उन्हें जब पता लगा तो उनकी हालत और बिगड़ने लगी थी। डाक्टरों ने किसी तरह उनकी हालत नियंत्रित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें