फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ओवरलोड वाहनों के जबरन निकालने से हाइटगेज क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अछल्दा। कस्बा के फफूंद रोड पर हाइटगेज झुकने के कारण स्कूली वाहन और व अन्य वाहन बैरियर से छूकर निकलने लगे हैं। ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए हरीगंज बाजार में लगाया गए हाइटगेज में मंगलवार दोपहर में टक्कर लगने से एक साइड झुक गया।
इससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। इस मार्ग से दिन भर प्रशासनिक अधिकारियों समेत सैकड़ों की संख्या में वाहन व राहगीरों का आवागमन होता है। इसके बावजूद क्षतिग्रस्त हुए हाईटगेज पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अछल्दा फफूंद मार्ग पर नहर पुल जर्जर हालत होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देशन पर पीडब्ल्यूडी ने ओवरलोड वाहनों की रोक थाम के लिए हरीगंज बाजार में हाइटगेज लगाया था। जो टक्कर लगने की वजह से एक तरफ झुक गया है। हाईट गेज झुकने के कारण इससे डीसीएम और एंबुलेंस को निकलने में परेशानी होने लगी है। हाईटगेज झुकने की वजह ओवरलोड वाहनों का ऊपरी हिस्से टकराने लगा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक भूसा लदी ट्राॅली लेकर ट्रैक्टर निकला। इससे हाईटगेज काभी हद तक एक ओर झुक गया। यहां तक कि भूसे की बोरियों में हाइटगेज नीचे फंस गया। गनीमत रही कि हाइटगेज का गाटर नीचे नहीं गिरा। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद प्रकाश ने बताया कि हाइटगेज के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। जल्द ही उसे सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें