फोटो-16एयूआरपी-20- तेज धूप और लू से बचने की कोशिश करतीं युवतियां। संवाद
फोटो- 16एयूआरपी-21- लू चलने पर शिकंजी पीकर राहत लेता राहगीर। संवाद
- तापमान बढ़ने पर दोपहर बाद न निकलने की हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। दिन पर दिन चढ़ रहे पारे के साथ लू का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को दिन में 42 डिग्री से अधिक तापमान लोगों को झुलसाता रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन में बदली भी छाई रही, इसके बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिली। इधर, प्रशासन ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए इंसानों के साथ ही जानवरों के संबंध में भी एडवाजरी जारी की है।
लू के कारण शरीर में पानी की कमी होती है। ऐसे में चिकित्सकों के साथ-साथ प्रशासन की ओर से भी लोगों को सलाह दी जा रही है।
जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जनहित में लू के प्रकोप एवं गर्म हवा से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी की है। बताया गया है कि तापमान बढ़ने के साथ-साथ गर्म हवा, लू का प्रकोप भी बढ़ गया है। लू से जनहानि भी हो सकती है, इसके असर को कम करने के लिए और लू से होने वाली जनहानि की रोकथाम के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह ने जनपदवासियों को दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना चिकित्सक की सलाह के किसी भी तरह की दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
-
क्या करें....
# हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें तथा कड़ी धूप से बचें ।
# पर्याप्त मात्रा में तरल पेय पदार्थ जैसे छाछ, लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू का पानी लें।
# निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का घोल का प्रयोग करें ।
# यात्रा करते समय पानी हमेशा साथ में रखें।
# संतुलित, हल्का व नियमित भोजन करें।
# खाना बनाते समय खिड़की, दरवाजे एवं रात को खिड़कियां खुली रखें।
# जिन खिड़कियों और दरवाजों से गर्म हवा आती है उन पर रिफ्लेक्टर जैसे एल्युमिनियम पन्नी, गत्ते या काले पर्दे लगाएं।
# वृद्धों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखें।
# अधिक परिश्रम के बीच में आराम भी करें ।
# घर की छत पर चूने/सफेद रंग का पेंट करें।
# जानवरों को छाया में बांधे और उन्हें पर्याप्त पानी पिलायें ।
क्या न करें
# चाय, काफी एवं शराब का सेवन न करें ।
# तेज धूप में बाहर न निकलें।
# अधिक गर्मी में व्यायाम न करें।
# धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़ें।
# अधिक प्रोटीन वाले तथा बासी खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।