फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने पसारे पैर, 50 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अभी पचास से अधिक लोग डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड की चपेट में हैं।
विज्ञापन

डेंगू, टाइफाइड जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से समय-समय पर डीडीटी दवाओं का छिड़काव कराया जाता है। कस्बे की निवासी रागनी कटियार, रामनरेश, अमित कटियार, जितेंद्र कटियार, सुशीला आदि डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जो अपना इलाज कानपुर, आगरा के निजी अस्पताल में करा रहे हैं।
वहीं, शिखा गुप्ता, सुशीला देवी व सावित्री देवी की प्लेटलेट्स कम होने के कारण मौत हो चुकी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष रानू पालीवाल, विजय तिवारी, सुभाषचंद्र गुप्ता ने बताया कि चिकित्साधिकारी ने मोहल्लों में डीडीटी दवाओं का छिड़काव नहीं कराया। इससे कस्बे के हर घर में डेंगू, मलेरिया से लोग पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें