फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 नए पॉजिटिव, 30 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, 20 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अभी तक 1072 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 791 स्वस्थ हो गए हैं। नौ लोगों की जान जा चुकी है। इस तरह अब एक्टिव केस 272 हैं। जिलाधिकारी ने संक्रमित मरीजों के क्षेत्रों के सील करने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे तक जिले में 23 पॉजिटिव केस मिले है। शाम तक 30 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचने का एक मात्र उपाय सावधानी ही है, जिसे लोग अपनाकर अपने आप को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। सैंपल देने के बाद रिपोर्ट आने तक हर व्यक्ति होम क्वारंटीन रहें।
साथ ही संक्रमित मरीजों और उनके परिजनों को दवाएं 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। उधर, गुुरुवार को दो नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए और पांच क्षेत्र हॉटस्पॉट से बाहर आए हैं। अब जिले में कुल एक्टिव हॉटस्पॉट की संख्या 89 हो चुकी है। जिले में अब तक 159 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट किया गया था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को कुल 1165 सैंपल लिए गए। जिसमें आरटीपीसीआर के 508, ट्रूनॉट के 24 और एंटीजन के 633 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक कुल आरटीपीसीआर की 27260 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें अभी तक 24489 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। जबकि ट्रूनॉट के अब तक जिले में 1465 सैंपल लिए गए हैं। वहीं एंटीजन के 16468 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें