फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 135 गर्भवती महिलाओं की ,की गई जांच।

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहार में 135 गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच सी एस सी अस्पताल सहार की डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने की।
विज्ञापन

सीएससी अधीक्षक डॉ राकेश सचान ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को अस्पताल में 135 महिलाओं की जांच की गईं, जिसमे हीमोग्लोबिन, शुगर, यूरिन जांच,ब्लड ग्रुप, एच आईबी,सिफलिस वजन,ब्लड प्रेशर, अल्ट्रासाउंड, के साथ साथ कई जांच अस्पताल में ही की गई। साथ में महिलाओं की जांच से पहले उनका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में ही सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे महिलाओं को कही बाहर जाना न पड़े। जांच के बाद जरूरत पड़ने पर महिलाओं को टिटनेस का टीका,आयरन, केल्शियम की दवाएं मुहैया कराई गईं। इसके साथ ही महिलाओं के लिए पोषण परिवार नियोजन का चयन प्रक्रिया के लिए सुविधा महिलाओं के लिए की गई है। जांच के दौरान डॉ. संजय बाजपेई, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. पॉउद अहमद, एएनएम नीलम, फार्मासिस्ट मानसिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें