फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने 25 ग्रामीणों की कराई डाक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। पुलिस की पिटाई से घायल पूठा गांव के ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाहते। इसके चलते उन्होंने रविवार को जिला अस्पताल में 25 घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

बीहड़ के क्षेत्र अयाना और पूठा गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ की गई मारपीट का मामला हाल-फिलहाल थमता नहीं दिख रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के पास पहुंचे इस ग्रामीणों ने न्याय की गुहार लगाई तो मामला तूल पकड़ गया।
जिस पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर लखनऊ बैठे अधिकारियों तक मामला पहुंचा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने 16 मई को प्रदर्शन की चेतावनी पर जिला प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें