फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और जमातियों की आई रिपोर्ट, निकली निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। खानपुर की कुरैशियान मस्जिद से पकड़े गए 13 जमातियों में शेष बचे दो जमातियों की रिपोर्ट भी रविवार को दोपहर आ गई। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव हैं। अब अजमेर से आए युवक की रिपोर्ट आनी ही बाकी रह गई है। सभी निगेटिव रिपोर्ट वाले 9 जमातियों और अजमेर निवासी युवक को चिचौली अस्पताल में बने दूसरे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

कस्बा खानपुर स्थित कुरैशियान मस्जिद में 31 मार्च को पकड़े गए 13 जमातियों में 11 की रिपोर्ट शनिवार को दोपहर आई थी, जिनमें चार पॉजिटिव निकले थे। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों नींद उड़ गई थी। शेष दो जमातियों की रिपोर्ट का इंतजार था।
रविवार को दोपहर इन दो जमातियों की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। अब अजमेर से पैदल आने वाले युवक की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें