फोटो 13 एयूआरपी 21 - मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक
- फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला अंधता निवारण समिति की ओर से गुरुवार को जालौन चौराहे के पास एक मिल में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने किया। इस दौरान 201 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। 64 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित कर कानपुर के डॉ. जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय भेजा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह की देखरेख में सुबह 10 बजे शिविर शुरू हुआ। कानपुर के डॉ. जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय से आए डॉक्टरों की टीम ने 201 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 64 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित कर कानपुर भेजा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि आपरेशन कराने वाले मरीजों के आनेजाने की व्यवस्था करने की उनकी जिम्मेदारी है। मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो वह इसका पूरा ध्यान रखेेंगे। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने शिविर को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कराने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल, भाजपा नेता कुलदीप अवस्थी व मनोरमा महाविद्यालय के प्रबंधक रमाकांत अवस्थी के अलावा भुवन प्रकाश गुप्ता, सतीश चंद्र पोरवाल, शिव कुमार गुप्ता, दिनेश चौहान, मुलायम सिंह चौहान, पिंटू सेंगर व किशन दुबे आदि मौजूद रहे।