अछल्दा (औरैया)। क्षेत्र में टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को की गई। इस मौके पर बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
कलक्टरगंज में शिविर लगाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, यूनिसेफ से बीएमसी सुबोध चतुर्वेदी, डीएमसी नरेंद्र शर्मा, आईओ जोर सिंह, एएनएम मालती ने बच्चों व गर्भवतियों का टीकाकरण किया।
डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि यह कार्यक्रम नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों के लिए चलाया जा रहा है। इसका लक्ष्य शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कराना है। इसमें 10 जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम सात दिन चलेगा और प्रतिदिन शाम को बैठककर समीक्षा होगी।