अजीतमल (औरैया)। डेंगू बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिदिन आस-पास क्षेत्र के गांवो से मरीज आकर के अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। जबकि बहुत से मरीज प्राईवेट अस्पतालों की शरण लिए हुये हैं।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में बुखार से पीड़ित सात मरीज भर्ती हुए जिनकी स्लाईड बनायी गयी। किट के माध्यम से टेस्ट किया गया तो छह मरीज पॉजीटिव निकले। जिनको डेंगू बुखार के लक्षण पाये गए। जिनका इलाज सीएचसी में तैनात डॉक्टरों ने शुरू कर दिया। पहले से भर्ती 15 मरीजों के साथ इन नये सात मरीजों का भी इलाज शुरू कर दिया गया।
अब कुल 22 मरीज सीएचसी में अपना इलाज करा रहे हैं। गॉवों में जाकर सीएचसी के डाक्टरों की टीमों ने बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया एवं दवा वितरण की। सीएचसी अधीक्षक डॉ.विमल ने बताया कि आज सात मरीज भर्ती हुए है। जिनके टेस्ट करने पर छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।