फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर मेडिकल कालेज ने बिना टेस्ट के वापस लौटाईं स्लाइडे

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सेऊपुर में फैली महामारी में राहत मिलने से जहां डाक्टरों ने चैन की सांस ली, तो वही 18 स्लाइडें डेंगू बुखार के परीक्षण के लिए भटक रही हैं। सैफई के बाद अब जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर से भी उन्हें वापस कर दिया गया है। सीएचसी अजीतमल एवं जिला स्तरीय टीमों ने बुधवार को भी गांव पहुंचकर मरीजों का परीक्षण किया एवं दवा का वितरण किया।
विज्ञापन

गांव सेंऊपुर में सीएचसी अधीक्षक डा. विमल की देखरेख सीएचसी अजीतमल के डाक्टरों की टीम ने आज भी बुखार से पीड़ित दो मरीजों का परीक्षण किया एवं उनकी स्लाइडें भी बनवाईं। लेकिन दोनों स्लाइडें निगेटिव निकलीं। मरीजों में आई कमी के चलते डाक्टरों ने जहां राहत की सांस ली है तो वही गांव में पहले से बनाई गईं 18 स्लाइडों में डेंगू के लक्षण होने की पुष्टि के लिए मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया था।
सैफई में मरीजों की भीड़ अधिक होने के चलते वहां पर स्लाइडें लेने से मना कर दिया था। जिसके उन स्लाइडों को मेडिकल कालेज कानपुर भेजा गया, लेकिन वहां से भी अधिक भीड़ के चलते स्लाइडों को लौटा दिया गया है। बिना टेस्ट हुए उक्त स्लाइडें वापस लौट आईं हैं। इसके बारे में अधीक्षक ने सीएमओ औरैया को अवगत कराया। अब पुन: सीएमओ का लेटर लगाकर स्लाइडों को कानपुर मेडिकल कालेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन

स्लाइडों की जॉच न होने के चलते 18 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है। आज भी गांव में सफाई अभियान चलाया गया। पूरे गांव में फॉगिंग भी कराई गई। सीएचसी अधीक्षक डा.विमल ने बताया कि गॉव में काफी सुधार है। धीरे-धीरे मरीजों की संख्या कम हो रही है। आज सिर्फ दो मरीजों का ही परीक्षण किया गया। बताया कि सैफई से वापस लौटी 18 स्लाइडों को मेडिकल कालेज कानपुर भेजा गया था। जहां पर भी भीड़ के चलते लेने से मना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें