औरैया। शराब के नशे में हाईवे स्थित होटल में कार सवार द्वारा हंगामा करने और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बिहार स्थित जनपद दरभंगा थाना मनिगाछी के गांव सखवाड़ निवासी चंद्रधर झा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कानपुर-इटावा हाईवे स्थित एक होटल में सुरक्षा कर्मी है। दो जनवरी की रात करीब 12 बजे होटल पर कार सवार तीन से चार लोग पहुंचे और खाना मांगने लगे। सुरक्षाकर्मी ने होटल बंद होने का हवाला दिया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। अन्य कर्मचारी मौके आ गए तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात सुरक्षा कर्मी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से आरोपियों की पहचान की जा रही है। (संवाद)