फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर बंबी फटी, फसल डूबी

Sat, 09 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में हरचंदपुर रजबहा की बंबी फट जाने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। फसल को बचाने के लिए किसान रात भर खेतों से पानी निकालने में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक बंबी को बंद करने के कोई प्रयास प्रशासन की ओर से शुरू नहीं हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात हरचंदपुर रजबहा की बंबी ओवर फ्लो हो जाने के कारण फट गई। इससे मदा का पुरवा और गुनौली गांव के खेतों में जलभराव हो गया। इससे दोनों गांव के आधा सैकड़ा किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं, चना की फसलों को नुकसान हुआ है। खेतों में भरा निकालने गए किसान शनिवार सुबह से देर शाम तक पानी निकालने के प्रयास में लगे रहे।

मदा का पुरवा गांव के किसान हरनाम सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा में गेहूं की फसल बोई थी, पूरी जलमग्न हो गई। रामचंद्र ने आठ बीघा में गेहूं व दो बीघा में चना बोया था, लेकिन अब दोनों फसल पर संकट मंडरा रहा है। इसी गांव के रमेश चंद्र के नौ बीघा गेहूं, राधेश्याम से पांच बीघा, हरिश्चंद्र दो बीघा, भगवानदास नौ बीघा, आशुतोष गौर पांच बीघा समेत 19 अन्य किसानों की 95 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


वहीं गुनौली गांव के खेतों में जलभराव हो जाने से चंद्रभान के पांच बीघा गेहूं, ओमनाथ पांच बीघा, मंशाराम एक बीघा, साधव सिंह के तीन बीघा जमीन पर गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इसी गांव के 11 और किसानों की गेहूं की फसल जलमग्न है। इस दौरान दूसरे खेत में पानी फेंकने पर कई बार किसानों का आपस में झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन


 भटैलिनपुर के पास पुलिया जाम हो जाने से पानी ओवर फ्लो हो गया था। सूचना मिलते ही तत्काल बंबे का पानी रोक दिया गया है। पुलिया साफ कराई जा रही है।
- रजनीकांत यादव (अधिशाषी अभियंता, सिंचाई खंड औरैया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें