-
सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज
अजीतमल।
इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के देसरमऊ गांव निवासी उदय सिंह ने अपने भाई रामशंकर के घायल हो जाने के मामले में सड़क दुर्घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। उदय सिंह ने बताया कि 12 जून को वह अपने भाई रामशंकर के साथ मुरादगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आया था। रात में गेस्ट हाउस के बाहर उसका भाई रामशंकर जब निकला तभी एक बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटना का रिपोर्ट दर्ज की गई है।
(संवाद)