फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मौरंग लेकर जा रहा ट्रक आगे चल रहे डंपर से टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फफूंद-अछल्दा सीमा पर बुधवार सुबह मौरंग लदा ट्रक आगे जा रहे डंपर अचानक से रुकने पर पीछे से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
इटावा जिले के राजा का बाग निवासी ट्रक चालक अतुल यादव (22) पुत्र अशोक कुमार औरैया से मौरंग लादकर इटावा की तरफ जा रहा था। जैसे ही उसका ट्रक फफूंद-अछल्दा क्षेत्र में 260 माइल स्टोन पर अछल्दा और फफूंद के बीच पहुंचा। तभी आगे चल रहे डंपर के चालक ने अचानक से ब्रेक लगाकर डंपर रोकना चाहा। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रक डंपर में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौरंग लोड होने और ट्रक की रफ्तार तेज होने के कारण अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चालक अतुल केबिन में फंस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर यूपीडी पेट्रोलिंग टीम के साथ डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर चालक को बाहर निकाला और उसे औरैया के 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। फफूंद थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि घटना के बाद यूपीडा की एंबुलेंस से ट्रक चालक को औरैया सरकारी अस्पताल भेज दिया था। जहां चालक की मौत होने की जानकारी मिली थी। इस पर दरोगा को भेजकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें