फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 94 लाख से संवरेगा हालेपुर-दयानगर-बिझालपुर मार्ग

Wed, 18 Mar 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण क्षेत्र की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की कड़ी में हालेपुर रोड से दयानगर होते हुए बिझालपुर तक नए मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। करीब 94 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


लंबे समय से जर्जर पड़े इस मार्ग पर चलना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। गड्ढों और उखड़ी सड़क के चलते आए दिन वाहन फंसते थे, जबकि बारिश के मौसम में हालात और बिगड़ जाते थे। अब नई सड़क बनने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
यह मार्ग हालेपुर, दयानगर और बिझालपुर के अलावा आसपास के गांव बरौली, नगला पांडेय, रामपुरा, हरदुआ व चमरौली को जोड़ता है। सड़क बनने से करीब 12 से 15 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा और गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में देरी होती थी और स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। नई सड़क बनने के बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार तय समय में कार्य पूरा करने के साथ गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें