फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क किनारे लहूलुहान मिला गनमैन, पुलिस ने कराया भर्ती

Sun, 09 Aug 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जालौन चौराहे के समीप शनिवार दोपहर एक गनमैन संदिग्ध हालात में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पहुंची पुलिस ने घायल को अपनी गाड़ी से जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए 100 शय्या जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धीरजपुर निवासी अजय कुमार (45) जालौन चौराहे से आगे स्थित एक पेट्रोल पंप पर बतौर गनमैन तैनात हैं। शनिवार दोपहर वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान जालौन चौराहे के पास वह वाहन की चपेट में आकर लहूलुहान होकर गिर पड़े और उसकी बंदूक व कारतूस सड़क पर दूर जा गिरे।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल अजय को उठाया और मौके पर बिखरी बंदूक व कारतूसों को अपने कब्जे में लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस का अनुमान है कि किसी तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें