अछल्दा। संकुल स्तरीय परिषदीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को बैलीपुर कंपोजिट विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शरद राणा ने किया। कबड्डी, खोखो के अलावा दौड़ की 50, 100 और 200 मीटर रेस हुई।
अलग-अलग खेल के मुकाबले में गुनौली स्कूल टीम का दबदबा दिखा। खोखो बालक प्रतियोगिता में गुनौली ने दसेरा विद्यालय को हराया। खोखो बालिका प्रतियोगिता में गुनौली विद्यालय ने सलेमपुर विद्यालय की टीम को हराया। उच्च बालक कबड्डी प्रतियोगिता सलेमपुर विद्यालय ने दसेरा विद्यालय को हराया। उच्च बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में गुनौली विद्यालय की टीम ने सलेमपुर विद्यालय की टीम को हराया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक यश प्रताप सिंह, लेखा विभाग जयपाल सिंह, धीरज कुमार प्रधान, जिला पीटीआई हरभूषण सिंह, पंकज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार रहे। जिला पीटीआई हरभूषण सिंह ने बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया।
इनसेट
50 मीटर में अंकित और साक्षी ने मारी बाजी
दौड़ प्रतियोगिता के 50 मीटर बालक दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सलेमपुर के अंकित को प्रथम स्थान, गुनौली विद्यालय के गौरव को द्वितीय व कामता पसैया विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 50 मीटी की दौड़ में रैछ गुनौली विद्यालय साक्षी ने प्रथम, जखा विद्यालय की जानवी को द्वितीय व तृतीय दिव्यांशी पुरवा विद्यालय ने जीता। 100 मीटर बालक वर्ग में विद्यालय बीरपुर के ऋषभ को प्रथम, बैलीपुर विद्यालय के राजनाथ को द्वितीय, विद्यालय के रोहित तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग पसैया विद्यालय की भावना को प्रथम स्थान, सरायखाती विद्यालय के तम्मना द्वितीय स्थान, तान्या वंशी विद्यालय को तृतीय स्थान मिला। उच्च बालक वर्ग 100 मीटर गुनौली विद्यालय के मंगेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ खलरा विद्यालय के प्रियांशु को प्रथम स्थान मिला व उच्च बालिका 100 मीटर दौड़ में रजुआमऊ विद्यालय की रुदिका को प्रथम स्थान व 200 मीटर बालिका दौड़ में सलेमपुर विद्यालय की अंशिका को पहला स्थान मिला।