फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनौली गांव में दो दिन से अंधेरा

Mon, 28 Mar 2016 11:47 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
बिजली संकट
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के गुनौली गांव में 24 घंटे में दो ट्रांसफार्मर फुंक जाने से गांव में अंधेरा छाया है। बिजली, पानी से परेशान ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछली बार एक माह बाद फुंका ट्रांसफार्मर बदला गया था।
विज्ञापन


विकास खंड के गुनौली गांव में शुक्रवार देर शाम ट्रांसफार्मर फुंक गया। 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव का आधा हिस्सा अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर फुंकने की सूचना जेई ओमवीर को दी। विभाग ने एक दिन में ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा भी दिलाया। शनिवार देर शाम गांव में लगा दूसरा ट्रांसफार्मर भी जल गया। इससे पूरे गांव की बिजली चली गई। ग्रामीण लल्लन चौहान, ग्राम प्रधान शत्रुध्न सिंह, अखिलेश तिवारी, संजय सिंह, मोनू सिंह, मोती लाल शाक्य, विनोद शाक्य आदि ने बताया कि गांव में लगे दोनो ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पानी का संकट खड़ा हो गया है।

जानवरों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से शीघ्र दोनों ट्रांसफार्मर बदले जाने की मांग की है। जेई ओमवीर ने बताया कि गुनौली में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी ग्रामीणों ने दी है। जिसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में दे दिया गया है। ट्रांसफार्मर की खराबी दूर कर शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


सब स्टेशन घेराव की तैयारी
पिछले साल गांव में फुंके ट्रांसफार्मर के लिए ग्रामीणों को एक महीने का इंतजार करना पड़ गया था। जिससे ग्रामीणों को गर्मी में भयंकर परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस बार गर्मी की शुरुआत होते ही गांव के दोनो ट्रांसफार्मर धड़ाम हो चुके है। ग्रामीण अश्वनी दीक्षित, ग्राम प्रधान शत्रुध्न सिंह, अखिलेश तिवारी आदि कहते है कि बिजली विभाग को समय पर सूचना दे दी गई है। ट्रांसफार्मर बदलने में लारपवाही हुई तो सब स्टेशन का घेराव कर डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें