फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर की गली सील, सैनिटाइज कराया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहियानगर में रविवार की शाम एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने पर सेंट्रल बैंक वाली गली को दोनों ओर से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही गली को सैनिटाइज कराया गया। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि लोहिया नगर पहले से ही हॉटस्पॉट घोषित है।
लोहियानगर में सेंट्रल बैंक वाली गली में रहने वाला एक व्यक्ति 16 जून की शाम को गोमती एक्सप्रेस से दिल्ली से दिबियापुर आया था। उसी रात कुछ दिक्कत होने पर अस्पताल में चेक कराने पहुंचा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का संदेह होने पर जांच के लिए सैंपल भेजा गया। रविवार की शाम आई रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिला।
इस पर सोमवार को दोपहर दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा व दरोगा मुहम्मद शाकिर, मुकेश कुमार ने फोर्स के साथ पहुंचकर गली को दोनों ओर से सील करा दिया। साथ ही नगर पंचायत के कर्मचारियों ने गली को सैनिटाइज कराया।
इससे पहले लोहिया नगर में ही परशुराम चक्की वाली गली में एक कोरोना संक्रमित मिला था। इसके चलते अभी भी संबंधित गली एवं आसपास की गलियां सील हैं। लोहिया नगर को पहले ही हॉट स्पॉट घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

उधर, दिबियापुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र ने बताया कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें