अरियारी गांव में बैलगाड़ी पर अमेरिका के मारविन एच्ची व अन्य।
- फोटो : अरियारी गांव में बैलगाड़ी पर अमेरिका के मारविन एच्ची व अन्य।
औरैया। अमेरिका से आए विदेशी मेहमानों ने बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी के गांव अरियारी में गांव की मिट्टी की महक ली। दो दिन पहले आए विदेशी मेहमानों मारविन एच्ची व उसके दोस्तों का ढोल-नगाड़े व फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
बैलगाड़ी पर बैठकर मेहमानों ने खेत खलिहान और गांव का भ्रमण किया। गाना गाया कि हल्की हो या भारी 10 रुपये सवारी...। देसी पकवान भी चखा।
अमेरिका के फिटनेस कोच मारविन एच्ची सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। शिवानी कुमारी के साथी गोरेलाल व अभिषेक ने बताया कि मारविन ने इंस्टाग्राम पर पांच मिलियन फॉलोवर होने पर भारत भ्रमण का प्रण लिया था। पांच मिलियन फॉलोवर हो जाने के बाद उन्होंने शिवानी से संपर्क किया था और गांव-देहात देखने की इच्छा जताई थी। शिवानी ने उन्हें गांव घुमाने का वादा किया था।
मारविन एच्ची अपने चार अन्य साथियों के साथ शुक्रवार को कानपुर पहुंचे थे। उन्होंने मक्के की रोटी और मट्ठे के आलू खाये। बैलगाड़ी पर बैठकर गांव में भ्रमण किया। झूला झूला। शिवानी ने भारत घूमने आए मारविन को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।