फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अनुशासनहीनता बरतने में ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Sun, 05 Jul 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहार ब्लॉक की ग्राम पंचायत मल्हौसी में विकास कार्यों में अनियमितता की हाल ही में शिकायत हुई। मामले को लेकर डीएम ने अनुशासनहीनता बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम बृजेश कुमार द्वारा जिला विकास अधिकारी मनीष मौर्या को जांच अधिकारी नामित किया गया। जांच अधिकारी ने ग्राम पंचायत मल्हौसी के ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार को संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराते हुए अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सचिव द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए न ही अभिलेख उपलब्ध कराए गए और न ही अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
मामले की जांच आख्या में ग्राम पंचायत मल्हौसी के ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सहित निलंबन की कार्यवाही किए जाने की संस्तुति की गई है। जांच आख्या के आधार पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को ग्राम पंचायत मल्हौसी के ग्राम पंचायत सचिव विवेक कुमार के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही सहित निलंबन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें