ग्राम पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। दावेदार नामांकन की तैयारी में लग गए हैं। प्रथम चरण में शामिल एरवाकटरा और बिधूना ब्लाक में चुनाव संपन्न कराया जाना है। इन ब्लाकों की नामांकन प्रकिया 16 नवंबर से ब्लाक मुख्यालयों में शुरू हो रही है। एरवाकटरा की 46 तथा बिधूना की 69 ग्राम पंचायतों में इतने ही ग्राम प्रधानों के लिए चुनाव संपन्न कराया जाना है। इन ब्लाकों में कौन सी ग्राम पंचायत किस वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। पेश है एक रिपोर्ट-
एरवाकटरा ब्ला के गांवों में आरक्षण
सामान्य सीट- हमीरपुर रुरु, बैवहा, फैजुल्लापुर, उदईपुर, कुकरकाट, कवा, जगतपुर, काला बोझ, समायन, बढिन, पटना एरवा, गनूपुर, नूराबाद।
सामान्य महिला- एरवाकुहली, उमरैन, कुदरकोट, रठगांव, बरौना कला, नगला पहाड़ी।
अनुसूचित जाति- एरवा टिकटा, सराय शीशग्रान, बीलपुर एरवा, पकनगोई, तुर्कपुर यासीन, भैदपुर, मानी कोठी।
अनुसूचित जाति महिला- इकघरा, गाजीपुर, रमपुरा, नगला वैश्य।
पिछड़ा वर्ग- सुरेंधा, दोवा माफी, सूरजपुर एरवा, जैसीनपुर कनक, बल्लपुर राजपुर, रघुनाथपुर, शेखूपर, हरचंदापुर
पिछड़ा वर्ग महिला- बीबीपुर, चिकटा, रामपुर खास, पुनावर, सूरजपुर उमरैन।
बिधूना ब्लाक के गांवों में आरक्षण
सामान्य सीट- सिरयावा, भिखरा, महू, बर्रू कुलासर, गूरा, कसहरी, मढ़ामाछी झील, रुपपुर सहार, रामनगर, रुरुखुर्द, कुसमरा, डौंडापुर, चिरौली, सरायं प्रथम, कल्याणपुर जागू, भटौली, जलालपुर, पटना बेला, मल्हौसी, बराहार, वसई, बर्रउआ, इंदपामऊ, मटेरा।
सामान्य महिला- बेला, सबहद, बंदरियापुर, कुर्सी, पंथरा, हरदू, उसरहा, धरमंगतपुर, कैथावा, मऊ, ताजपुर बिधूना।
पिछडा वर्ग- गैली, निवादा धानू, पुरवा पीताराम, धनवाली, पुसौली, जरावन, बरकापुरवा, सावलियां, नूरपुर खरकपुर, भदौरा, निवादा मलखान, लाखी।
पिछड़ा वर्ग महिला- बम्हौरलिया, नंदपुर, अनेसो, मुडय़ाई, बेलपुर बेला, नीमहार।
अनुसूचित जाति- पशुआ, बरौली, बांधमऊ, विमटामऊ, वंशई, फतेहपुर, जौहर, बरकसी, खानजहांपुर चिरकुआ, बबीना सुखचैनपुर।
अनुसूचित जाति महिला- असजना, मढोकमीत, अलीपुर, भदसीहा, मसूदपुर, कीरतपुर।