फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक न कराने पर नहीं मिलेगा अनाज

Thu, 16 Mar 2017 11:48 PM IST
औरैया
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
गरीबी की रेखा से नीचे के परिवारों की समस्याएं नए वित्तीय सत्र से बढ़ सकती हैं। आधार कार्ड से राशन कार्ड लिंक न कराने पर राशन की आपूर्ति रोक दी जाएगी। आपूर्ति विभाग ने पात्र गृहस्थी व अंत्योदय परिवारों के मुखिया को परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लिंक कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


शासन ने वर्ष 2016 की शुरुआत में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के सभी पात्रों को आधार कार्ड से लिंक कराने का फरमान जारी किया था। आपूर्ति विभाग को लिंकेज प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए अधिकृत किया गया था। अधिकतर कार्ड धारक आधार कार्ड से लिंक हो गए।

अब परिवार के सभी सदस्यों को आधार से लिंक करने के फरमान से कार्डधारक परेशान हैं। कोटेदार व पूर्ति निरीक्षकों को इसके लिए लगाया गया है। अगर परिवार के सभी सदस्य आधार से लिंक न हुए तो नए वित्तीय वर्ष से ऐसे राशन कार्ड धारकों को अनाज नहीं मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि सभी पूर्ति निरीक्षकों को यह निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


संभव नहीं होगी फर्जीवाड़ा
जानकार बताते हैं कि फर्जीवाड़े से मुक्ति के लिए आधार को अनिवार्य बनाया गया है। इससे एक ही व्यक्ति के दो स्थानों पर कार्ड होने से स्केनिंग हो सकेगी। कई बार एक परिवार के सदस्यों के नाम अलग राशन कार्ड होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें