फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सरकारी गेहूं खरीद पर लगा विराम, कुल 1455 किसानों ने बिक्री की उपज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गेहूं विपणन वर्ष 2024-25 को लेकर सरकारी खरीद पर शनिवार को विराम लग गया। इस सब के बीच शासन स्तर से मिले 51000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के मुकाबले 10.19 फीसदी खरीद की गई। जिले के 1455 किसानों ने सरकारी केंद्रों पर उपज बेची।
विज्ञापन

जिले में तीन माह से चल रही गेहूं खरीद की कवायद पर शनिवार को विराम लग गया।सीजन में आढ़तों पर गेहूं का प्रभाव इस कदर रहा कि सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा नहीं हट सका। जिले में 5195.45 मीट्रिक टन गेहूं सरकारी केंद्रों पर खरीदा गया। मिले लक्ष्य के मुकाबले खाद्य विभाग ने जहां सबसे ज्यादा 22.65 फीसदी खरीद की।
वहीं यूपीएसएस ने लक्ष्य के मुकाबले महज 2.36 फीसदी ही खरीद की। गेहूं खरीद में शामिल छह क्रय एजेंसियों ने लक्ष्य के मुकाबले 10.19 फीसदी खरीद का काम पूरा किया। हालांकि मंडल स्तर पर औरैया जिला लक्ष्य खरीद के मामले में दूसरे पायदान पर रहा। जिला विपणन अधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज से सभी गेहूं खरीद के सभी केंद्र बंद हो गए हैं। आढ़त पर गेहूं का भाव ज्यादा होने के बाद भी ठीक-ठाक खरीद हो गई है। अन्य जिलों के मुकाबले औरैया की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें