औरैया। जिले की एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में सरकार का गठन हो गया। भव्य समारोह के बीच शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने कार्यालयों में पहुंच कर पदभार संभाला।
नगर पालिका इंटर कॉलेज में शनिवार नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता व 25 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों को एसडीएम सदर मनोज सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत फफूंद के नुमाइश मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नव निर्वाचित चेयरमैन मुहम्मद अनवर व 13 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों को एसडीएम सदर मनोज सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। दिबियापुर में एक गेस्ट हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा व 15 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों को एसडीएम सदर मनोज सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उधर, बाबरपुर-अजीतमल में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने नव निर्वाचित चेयरमैन आशा चक व 15 वार्डों के नव निर्वाचित सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शहर का चौमुखी होगा विकास
शपथ ग्रहण करने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि अब शहर का चौमुखी विकास होगा। उन्होंने दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मो.इरशाद, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री चौ.रामबाबू यादव, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम व अटसू चेयरमैन इंदू गुप्ता आदि का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ईओ रामआसरे कमल ने आभार जताया। इस दौरान जिला महामंत्री ओम प्रकाश ओझा, पूर्व सांसद प्रेम शंकर कठेरिया, ईंट निर्माता समिति अध्यक्ष कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह, व्यापारी नेता ब्रजेंद्र गुप्ता, सपा नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, हीरू यादव, जेई पीपी सिंह, डीपीओ स्वच्छता मिशन शिरीष मिश्रा, टैक्स अधिकारी शैली गुप्ता, सुकमीत सिंह, सुखवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ सिटी प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
एक वर्ष में दूर करा देंगे जलभराव की समस्या
दिबियापुर। शपथ लेने के बाद चेयरमैन राघव मिश्रा ने कहा कि अगले तीन दिनों में नगर के सभी नालों की सफाई शुरू हो जाएगी। इससे जलभराव की समस्या नहीं होगी। एक वर्ष के अंदर पूरे नगर में कहीं पर भी जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 9719418080 नंबर का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने दिबियापुर के विकास के लिए मदद करने का आश्वासन दिया। यहां सभासदों के अलावा अधिशाशी अधिकारी विजय सक्सेना, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत के साथ पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, डा.अशोक शर्मा, प्रमोद बार्डर अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राकेश गुप्ता चुन्नू, असित पांडेय, अंकुर तिवारी, आशीष दुबे आदि मौजूद रहे।
सबको साथ लेकर होगा नगर का विकास
फफूंद। शपथ ग्रहण करने के बाद मंच से अध्यक्ष मोहम्मद अनवर ने कहा कि अब नगर का चौमुखी विकास तेजी से होगा। इसमें सबके साथ की जरूरत है। शहर में विकास के लिए बनने वाली रणनीति में सभी की सहमति ली जाएगी। बिना साथ लिए विकास संभव नहीं है। इस लिए नगर के विकास के लिए सभी साथ दें। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व राज्यमंत्री मुहम्मद इरशाद, विधायक प्रदीप यादव, सपा नेता देवेश शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम, डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे, पूर्व चेयरमैन मुकेश भारतीय व अशोक यादव, मंगेश खान, मास्टर सैय्यद सुलतान अहमद, सत्तार खलीफा, सलीम खान मेव, सुनील त्रिपाठी, मास्टर अहसान अली, इकबाल चौधरी, सैफुल्लाह खान, अब्दुल कलाम खान, अतीक कुरैशी, आसिफ राईन मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता कमलेश दीक्षित व संचालन अन्नी त्रिपाठी ने किया।
पात्रों तक पहुंचेंगी शासन की योजनाएं
अजीतमल। बाबरपुर-अजीतमल चेयरमैन आशा चक ने शपथ लेने के बाद कहा कि शहर में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े है, उन पर तेजी काम कराया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाया जाएगा। शासन की योजना प्रत्येक तक पहुंचे इसके लिए योजना तैयार की जाएगी। इस दौरान प्रमोद अग्रहरी, श्रीकांत पाठक, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, रजनीकांत शुक्ला, नीरज चौधरी, राजर्षी दुबे, अवनीश तिवारी, अजय राजपूत, सोनू चौबे, गोपाल मिश्र, सोनू चौहान, यशवीर सिकरवार, अखिलेश चक, अधिशासी अधिकारी विजय कुमार सिंह आदि रहे।