फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैयाः रंगीन झालरों से जगमगाईं सरकारी इमारतें

विज्ञापन
रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाता सुभाष चौक। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जिले भर में सरकारी, गैर सरकारी इमारतों को तिरंगे रंग की झालरों से सजाया गया। शहर में सुभाष चौक पर लगाई गईं तिरंगा झालरें सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

रविवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी इमारतों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। शहर में पालिका प्रशासन की ओर से दिबियापुर रोड, यमुना रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खंभों को तिरंगा के रंग की बिजली की झालरों से सजाया गया। झालरों की जगमग लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
वहीं, सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के चारों तरफ तिरंगा लाइटों से चौराहे को सजाया गया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सुभाष चौक पर अखंड भारत लिखकर विभिन्न प्रकार के रंगों से भारत का नक्शा बनाया। उसे देखने के लिए भारी संख्या में लोग रात तक आते रहे।

विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने सुभाष चौक पर सड़क पर रंगों से बनाया भारत का नक्शा, जिसमें लिखा अखं?- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें