फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर जगमग हुए सरकारी भवन

Mon, 22 Jan 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां सोमवार को कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी चलती रही। वहीं दूसरी ओर सरकारी भवनों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर ही इलेक्ट्रानिक लाइटों से जगमग कर दिया। अस्पताल से लेकर कई भवनों में दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को भी भव्य कार्यक्रम के आयोजन के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इस कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की सबसे अच्छी जोरआजमाइश देखने को मिली। सीएमओ कार्यालय से लेकर दिबियापुर सीएचसी, बिधूना सीएचसी समेत कई भवनों में इलेक्ट्रानिक लाइटों से भवन जगमग हुए। इस दौरान लोगों को दीपावली जैसा अनुभव हुआ। सरकारी बिल्डिंगों के साथ ही प्रतिष्ठानों पर भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सजावट रही। बाजार का माहौल भी लोगों को आकर्षित करने वाला रहा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें