फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अटसू की गोशाला में भी एक गोवंश ने बीमारी के चलते दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। नगर पंचायत के आंबेडकर पार्क स्थित अस्थायी गोशाला में शनिवार को एक गाय की मौत हो गई। जानकारी पर नगर के कई सभासदों ने गोशाला जाकर गायों को देखा और उपचार कराए जाने की जानकारी गोशाला के कर्मचारियों को दी। गाय की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर की गोशाला में वर्तमान समय में 40 गोवंश हैं। शुक्रवार को एक गाय की मौत के बाद शनिवार की सुबह के समय एक और गोवंश की मौत हो गई। गोवंश की मौत पर सभासद झब्बू सिंह, जितेंद्र कुमार, संजीव कुमार, लल्लू सिंह, के साथ नंदू सक्सेना, कृपाल सिंह, केदार आदि लोगों ने गोवंशों को सही चारा-पानी के साथ इलाज न दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात की। जिससे कि आए दिन हो रही मौतों से गोवंशों को बचाया जा सके। नगर पंचायत की ओर से कोई भी सक्रियता नहीं दिखाई गई। जिसके परिणामस्वरूप शनिवार को भी एक गाय की मौत हो गई। इसी सप्ताह में अटसू चौकी क्षेत्र में एक सांड़ की मौत हो गयी। जिसको पुलिस ने अपनी देखरेख में भूमि में दफना दिया। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल ने बताया कि गोवंशों की देखरेख के लिए कर्मचारी नियुक्त है। आगे से मौत न हो सके इसके लिए सक्रियता रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें