संवाद न्यूज एजेंसी
सहार। थाना क्षेत्र के गांव पटना में शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। मोबाइल दुकान के पीछे 10 फीट की ऊंचाई पर लगी खिड़की ग्रिल काटकर चोर अंदर घुस गए। चोरों दुकान में रखे मोबाइल फोन, बैटरी, डाटा केबल के अलावा एक लाख दस हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
दुकान मालिक आसिफ खां पुत्र इकरार निवासी बदरियापुर ने बताया की रोज की तरह वह शनिवार शाम दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में चोरों ने खिड़की तोड़कर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी नईमुददीन के मकान में घुसकर 40 हजार रुपये व किराने का सामान पार कर दिया। सुबह जब पीड़ित अपनी दुकानों पर पहुंचे तो सामान बिखरा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ितों ने सहार थाने में सूचना दी। जिसके बाद थाना प्रभारी नवीन कुमार व दरोगा शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटना की जांच पड़ताल की।
-
कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
कंचौसी। चौकी क्षेत्र में कंचौसी-औरैया रोड पर बिहारीपुर गांव के पास रविवार को कार ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चिचौली निवासी ललित पुत्र राधाकृष्ण एवं एक अज्ञात सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 100 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। टक्कर के बाद चालक कार समेत भाग गयाा। दरोगा अवनीश कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।