फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: परचून की दुकान में आग से 70 हजार का सामान जला

Thu, 29 May 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा कुदरकोट के एरवा कटरा मार्ग स्थित एक परचून की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे करीब 70 हजार का सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव बल्लपुर निवासी रोहित कुमार कस्बा कुदरकोट के एरवा कटरा मार्ग पर कई सालों से परचून की दुकान चलाते हैं। सुबह दुकान खोलने आए तो अंदर सामान जला पड़ा था। बताया कि दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। उन्होंने दुकान में आग लगाए जाने का आरोप लगाकर अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। राजस्व निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें